देश में सक्रिय मामले 50 हजार के नीचे
08-Mar-2022 11:47 AM 1234665
नयी दिल्ली, 08 मार्च (AGENCY) देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट से सक्रिय मामले घटकर 50 हजार से नीचे आ गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,993 नए मरीज मिले हैं, वहीं 8055 लोगों ने महामारी को मात दी। वहीं 8,055 लोगों के स्वस्थ होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,06,150 तक हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4,170 घटकर 49,948 रह गई है। इसी अवधि में 108 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,210 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत, रिवकरी दर 98.68 फीसदी और सक्रमण दर 0.12 फीसदी बनी हुई है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1,284 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 13,684 रह गयी। वहीं, 2,424 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,33,365 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66,263 हो गया है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 236 घटकर 7,475 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 461 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,17,823 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 143740 पर स्थिर है। तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 356 घटकर 2,414 रह गये है। वहीं 512 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3410740 हो गयी है, जबकि दो मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38,017 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 199 घटकर 3087 रह गयी है। इस दौरान 349 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,99,647 हो गयी है। वहीं राज्य में पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39,996 पर पहुंच गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^