देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 मरीजों की मौत
07-Apr-2023 11:10 AM 1234689
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (संवाददाता) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी के बीच संक्रमण के 2,716 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,334 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,20,700 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,45,104 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,943 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3,320 बढ़कर 4,41,85,858 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,193 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 265, हिमाचल प्रदेश में 228, तमिलनाडु में 150, उत्तर प्रदेश में 124, महाराष्ट्र में 113, छत्तीसगढ़ में 85, ओडिशा में 70, राजस्थान में 61, गोवा में 54, पंजाब में 49, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 47, कर्नाटक में 39, सिक्किम में 21, मध्य प्रदेश में 20, पश्चिम बंगाल में 19, चंडीगढ़ में 17, बिहार में 11, झारखंड में नौ, पुड्डुचेरी में सात, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में चार-चार, लद्दाख में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मणिपुर और नागालैंड में एक-एक मामले बढ़े हैं। वहीं महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^