देश में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बड़ी वृद्धि
28-Jan-2022 12:15 PM 1234669
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (AGENCY) देश इस वक्त कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चपेट में है और संक्रमण की स्थिति में थोड़े सुधार के बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,51,209 नए मामले सामने आये, हालांकि राहत की बात यह है कि इसकी तुलना में करीब एक लाख अधिक 3,47,443 लोग कोरोनामुक्त हुए हैं। देश में 24 घंटे में 57 लाख 35 हजार 692 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह सात बजे तक एक अरब 64 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख पांच हजार 611 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.18 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल तीन करोड़ 80 लाख 24 हजार 771 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 627 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 492327 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 82 हजार 307 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72 करोड़ 37 लाख 48 हजार 555 कोविड परीक्षण किए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 29198 सक्रिय मामले घटने के बाद इनकी संख्या 328741 हो गयी। वहीं 67232 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3325001 हो गयी है, जबकि 49 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38754 हो गया है। केरल में 8933 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 310202 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 42653 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5463960 हो गयी है। वहीं 96 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 52434 पर पहुंच गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^