देश में कोरोना संक्रमण के 681 सक्रिय मामले बढ़े
28-Mar-2023 12:32 PM 1234700
नयी दिल्ली, 28 मार्च (संवाददाता) देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में वृद्धि जारी है तथा पिछले 24 घंटों में इनकी संख्या 681 बढ़कर 11 हजार के करीब हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 11,339 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,65,65,361 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 10,981 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,07,525 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 5,30,841 पर बरकरार है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 888 बढ़कर 4,41,65,703 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 191 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, गुजरात में 152, महाराष्ट्र में 95, हिमाचल प्रदेश में 80, हरियाणा में 37, तमिलनाडु में 26, कर्नाटक में 20, पंजाब में 19, उत्तर प्रदेश में 16, गोवा में 15, दिल्ली में दस, पश्चिम बंगाल में सात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में क्रमशः पांच-पांच, उत्तराखंड में चार, मध्य प्रदेश में दो, बिहार और चंडीगढ़ में क्रमशः एक-एक मामला बढ़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^