देश में कोरोना के 779 नये मामले
20-May-2023 01:52 PM 1234684
नयी दिल्ली, 20 मई (संवाददाता) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 779 नये मामले सामने आये और तीन लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 978 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,96,850 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,85,705 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 417 घटकर 8,675 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,824 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,193 बढ़कर 4,44,45,206 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 10 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, तेलंगाना में सात, बिहार, गोवा, मिजोरम और सिक्किम में चार, मेघालय में तीन, झारखंड में दो और लद्दाख में एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में 112 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसके अलावा, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में इस बीमारी से एक-एक मरीज की मौत हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^