देश में कोरोना के 6,915 नये मामले दर्ज
01-Mar-2022 11:01 AM 1234683
नयी दिल्ली, 01 मार्च (AGENCY) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,915 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या अब चार करोड़ 29 लाख 31 हजार 045 हो गई है। इस दौरान संक्रमण से 180 मरीजों ने दम तोड़ा है, जो कल दर्ज हुई संख्या 119 के मुकाबले अधिक है। नई मौतों के साथ ही देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक दम तोड़ने वालों की संख्या 5,14,023 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना को मात दे चुके मरीजाें की संख्या चार करोड़ 23 लाख 24 हजार 550 तक पहुंच गयी है। इनमें से 16,864 पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के मामलों की गिरती संख्या के बीच सक्रिय मामले अब 92,472 ही रह गये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 18,22,513 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 70 लाख 25 हजार 914 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.22 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.59 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर बरकरार है। केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 3383 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 27362 रह गयी। वहीं 5283 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6406519 हो गयी है, जबकि 49 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 65333 हो गया है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 564 घटकर 10661 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 967 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7711343 हो गयी। इस महामारी से चार और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143701 हो गया है। तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 648 घटकर 5745 रह गये है। वहीं 1013 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3405624 हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38004 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 865 घटकर 5661 रह गयी है। इस दौरान 1119 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3895452 हो गयी है। वहीं 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39950 पर पहुंच गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^