देश में इस्लामिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रहा है पीएफआई: डॉ. सत्यपाल सिंह
23-Sep-2022 03:58 PM 1234659
बागपत, 23 सितंबर (संवाददाता) पूर्व केद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर देश में इस्लामी कट्टरता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये यह संगठन सक्रिय है। डा सत्यपाल सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पीएफआई देश का सबसे बड़ा कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है। उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में अपना नैटवर्क फैला चुके पीएफआई को जड़ से खत्म कर इस संगठन पर पाबंदी लगाये जाने की हिमायत करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^