देश में 81.85 करोड़ कोविड टीके लगे
21-Sep-2021 11:48 AM 1234750
नयी दिल्ली 21 सितंबर (AGENCY) देश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 96 लाख 46 हजार 778 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार 827 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में मंगलवार को यहां बताया कि कोविड संक्रमण के सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम 0.92 प्रतिशत हैं। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में फिलहाल कोविड संक्रमण के 3,09,575 मामले है। ये पिछले 184 दिनों में सबसे कम हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 26,115 नए मामले सामने आयें है। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.75 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम स्तर है। पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने से कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 55 करोड 50 लाख 35 हजार से अधिक कोविड जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1413951 कोविड जांच की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^