देश में 8,115 रह गए हैं कोरोना के सक्रिय मामले
21-May-2023 02:33 PM 1234717
नयी दिल्ली, 21 मई (संवाददाता) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही और 560 मामले घटकर इसकी संख्या 8115 रह गयी। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 1282 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,98,132 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों की संख्या 560 घटकर 8,115 रह गयी है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,832 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,308 बढ़कर 4,44,46,514 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या में 15 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश 12, सिक्किम सात, उत्तराखंड और मेघायल में क्रमश: पांच-पांच और अरुणाचल प्रदेश में चार मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 339 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी । इसी अवधि में आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, तमलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में इस प्राण घातक विषाणु से एक-एक मरीज की मौत हुयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^