देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है यूपी: आनंदीबेन
20-Feb-2023 04:32 PM 1234685
लखनऊ 20 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार जनआंकाक्षाओं पर खरी उतरी है और राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ाने में सफल रही है। यही कारण है कि भारत के विकास का इंजन उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। राज्य विधानमंडल के वर्ष 2023 के पहले सत्र के लिये दोनो सदनो के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुये श्रीमती पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार जन समस्यायों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिये संवेदनशील है। जनसमस्यायों के त्वरित निस्तारण में आईजीआरएस प्रणाली और सीएम हेल्पलाइन कारगर साबित हुयी है जिसके जरिये 3.97 करोड़ मामलों में से 3.93 करोड़ का निस्तारण निश्चित समय सीमा पर किया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^