देश के अच्छे विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो पीयू : वंदना सिंह
20-Dec-2023 07:50 PM 1234670
जौनपुर, 20 दिसम्बर (संवाददाता) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस मिलने पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि देश के अच्छे विश्वविद्यालय की सूची में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शामिल हो। प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों में टीम वर्क करने की बहुत अधिक क्षमता है। एक नई यात्रा की अब यहां से शुरू हो रही है। हमें आने वाले समय में अपने एकेडमिक, रिसर्च, इनोवेशन पर बहुत ज्यादा जोर देना है। उन्होंने कहा “ हमें अपनी कमियां पहचानकर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। सभी के सहयोग ने विश्वविद्यालय इस ऊंचाइयों पर आया है। हमारी कोशिश होगी कि हम प्रदेश ही नहीं देश के अच्छे विश्वविद्यालय के साथ खड़े हों।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^