देश आठ राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले
14-Aug-2022 11:36 AM 1234712
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (AGENCY) पिछले 24 घंटों के दौरान देश के आठ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक 207.99 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 14 हजार 092 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 16 हजार 816 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.26 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.39 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 454 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 36 लाख 09 हजार 566 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में ती लाख 81 हज़ार 861 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88. 02 करोड़ कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^