डेफ़लंपिक्स : धनंजय, पृथ्वी ने रजत जीता
13-May-2022 01:37 PM 1234680
कैक्सिय दो सुल (ब्राज़ील), 13 मई (AGENCY) पृथ्वी शेखर और धनंजय दूबे की पुरुष जोड़ी ने कैक्सियस दो सुल में चल रहे डेफ़ ऑलंपिक्स की टेनिस युगल प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। पृथ्वी-धनंजय की जोड़ी को फ्रांस के मिकाइल एलिक्स लौरेंट और विनसेंट नोवेली के ख़िलाफ़ गुरुवार को खेले गये फ़ाइनल मुकाबले में 6-7(5), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टरफाइनल में निकोलस सर्ज और मैक्सिम सांचेज को 6-0, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे पृथ्वी और धनंजय ने फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के माटेओ जीसस और निकोलस गुस्तावो को 6-4, 6-0 से हराया। भारत ने अब तक डेफ़लंपिक्स में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक सहित 12 पदक जीते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^