डीआरसी में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या दो सौ से पार
07-May-2023 09:59 AM 1234685
मॉस्को 07 मई (संवाददाता) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। अल अरबिया टीवी चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि डीआरसी के पूर्व में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 176 लोगों की मौत हो गई। अल अरबिया ने शनिवार को स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। डीआरसी के दक्षिण किवु प्रांत में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण नदियों में बाढ़ आ गई और बाद में भूस्खलन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^