चोट के कारण रोहित दूसरे टेस्ट से बाहर
19-Dec-2022 06:04 PM 1234694
मुंबई, 19 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं। क्रिकबज़ वेबसाइट ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्रिकबज़ ने कहा कि रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल टीम की अगुवाई करना जारी रखेंगे। रोहित को बंगलादेश दौरे पर दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी जो अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^