चित्रकूट में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू
29-Jul-2022 06:35 PM 1234674
चित्रकूट 29 जुलाई (AGENCY) उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुक्रवार को शुरू हुआ। बिंदीराम होटल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल,यूपी के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में हिस्सा लिया। पहले दिन भाजपा की कर्मपद्धति, वैचारिक अभिष्ठान, भाजपा का इतिहास और विकास, सरकार की उपलब्धियां आदि विषयों पर चिंतन-मंथन किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में रोजाना पांच सत्र आयोजित होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। कार्यक्रम स्थल बिंदीराम होटल में निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले पदाधिकारी व मंत्री पहुंच गए। पंजीकरण के लिए तीन काउंटर प्रांत वार लगाए गए थे, जिनमें सभी ने अपना पंजीकरण कराया और होटल के हॉल में पहुंचे। भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व हेडगेवार के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्र्यापण कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सत्रों की शुरुआत करते हुए पदाधिकारियों ने निर्धारित विषयों पर चर्चाएं की। पहले दिन भाजपा की कर्मपद्धति, वैचारिक अभिष्ठान, भाजपा का इतिहास और विकास, सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। उन्होने बताया कि प्रत्येक सत्र में संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त है। प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल, प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नगर विकास मंत्री एके शर्मा आदि लोग शामिल हुए। इनके अलावा भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल है। प्रशिक्षण वर्ग में केवल उन लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया गया है, जिनका नाम सूची में शामिल है। इनके अलावा व्यवस्थाओं में लगे स्थानीय पदाधिकारी प्रशिक्षण हॉल के बाहर तक ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। होटल में शुभारंभ के बाद अपेक्षित लोगों के अलावा सभी को बाहर कर दिया गया। होटल के बाहर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। एसपी अतुल शर्मा, एएसपी शैलेन्द्र कुमार, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे। होटल के अंदर जाने वाले प्रत्येक सामग्री की गहन चेकिंग की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^