छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद जवानों को योगी ने दी श्रद्धांजलि
26-Apr-2023 09:45 PM 1234713
लखनऊ, 26 अप्रैल (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए 10 जवानों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बुधवार को कर्नाटक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर शहीद जवानों के प्रति शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा “कि छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम सभी परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^