चीन में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
24-Aug-2023 01:35 PM 1234680
बीजिंग 24 अगस्त (संवाददाता) चीन के शांक्सी प्रांत में एक एक्सप्रेस वे सुरंग में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना शाम पांच बजकर 24 मिनट पर हुई जब बुधवार को 32 लोगों को ले जा रहा एक वाहन कैंगझोउ-यूलिन एक्सप्रेसवे पर फेनघुआंगलिंग सुरंग की दीवार से टकरा गया। स्थानीय यातायात पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में चालक और चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^