चीन में चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत, छह घायल
20-Apr-2023 09:00 AM 1234666
बीजिंग 20 अप्रैल (संवाददाता) चीन के पूर्वी शेडोंग प्रांत के क़िंगदाओ शहर में एक विश्वविद्यालय के बाहर चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए हैं। चीनी मीडिया ने यह जानकारी दी। ग्लोबल टाइम्स अखबार ने शहर की पुलिस का हवाला देते हुए बुधवार को बताया कि शेडोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पास लोगों को चाकू मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया जा चुका है। अपराधी की पहचान या हमले के कारण की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^