चंदौली : दीवार गिरने से मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत
01-Oct-2022 08:25 PM 1234667
चंदौली, 01 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में काम कर रहे तीन मजदूरों पर शनिवार को ईंट की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिससे तीनों मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शवों को बाहर निकाल लिया है। जानकारी होते ही जिले के पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^