बुलंदशहर: जम्मूतवी एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
04-Oct-2022 12:41 PM 1234688
बुलंदशहर, 04 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले में मंगलवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, हालांकि इस घटना में काेई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिला प्रशासन और रेलवे सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। बुलंदशहर जिले के वैर स्टेशन के पास धीमी गति से अागे बढ़ रही रेलगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलने पर पर्याप्त पुलिसबल घटना स्थल पर पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुयी जब जम्मूतवी एक्सप्रेस धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। ट्रेन की रफ्तार अगर तेज़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^