बुकिंगडाॅटकॉम ने रोहित शर्मा को बनाया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
14-Sep-2023 06:05 PM 1234755
नयी दिल्ली 14 सितंबर (संवाददाता) ऑनलाइन ट्रेवल ब्रांड बुकिंगडॉटकॉम ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि साथ ही जोस बटलर (इंग्लैंड) और ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रोहित शर्मा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए बुकिंग.कॉम के हाउज़ैट अभियान का हिस्सा होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^