बोलिविया में सड़क हादसा, 11 की मौत, सात घायल
30-Jan-2022 11:35 AM 1234701
सूक्रे 30 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) मध्य बोलीविया के कोचाबम्बा क्षेत्र में एक यात्री बस के पलटने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। कोरियो डेल सुर अखबार ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि कामी खनन कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस खायी में गिर गयी। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य लोग घायल हो गये। रेडिये कावसचुन कोका ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। इस हादसे की कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^