भूटान के राजा वांगचुक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे
02-Nov-2023 04:49 PM 1234672
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (संवाददाता) भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 03 से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि भूटान नरेश अपने देश की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कल नयी दिल्ली पहुंचेंगे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। भूटान नरेश असम और महाराष्ट्र की यात्रा पर भी जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^