Home
News Archive
भारत ने पारी घोषित की, न्यूज़ीलैंड को दिया 540 का लक्ष्य
Zuber Ansari
India
05-Dec-2021 02:51 PM
1234682
मुंबई, 05 दिसम्बर (AGENCY) भारत ने अपने शीर्ष बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन पर घोषित कर न्यूज़ीलैंड के सामने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच को जीतने के लिए 540 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत ने तीसरे दिन रविवार को बिना कोई विकेट खोये 69 रन से आगे खेलना शुरू किया। मयंक अग्रवाल ने 38 और चेतेश्वर पुजारा ने 29 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। मयंक 108 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर लॉफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल का मैच का 11वां शिकार बने। एजाज ने पहली पारी में भारत के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया था। मयंक और पुजारा ने ओपनिंग साझेदारी में 107 रन जोड़े। मयंक के आउट होने के आठ रन बाद पुजारा को भी एजाज ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पुजारा ने 97 गेंदों पर 47 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। भारत का दूसरा विकेट 115 के स्कोर पर गिरा। दो विकेट 115 रन पर गिर जाने के बाद शुभमन गिल और कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। गिल अच्छा खेल रहे थे लेकिन रचिन रवींद्र की गेंद पर टॉम लेथम को कैच थमा बैठे। गिल ने 75 गेंदों पर 47 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर ने मात्र आठ गेंदों पर लगातार दो छक्के उड़ाते हुए 14 रन बनाये और एजाज पटेल की गेंद पर स्टंप हुए। कप्तान विराट ने 85 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये और रवींद्र की गेंद को स्टंप्स पर खेल गए। रिद्धिमान साहा 12 गेंदों में 13 रन बनाकर रवींद्र का शिकार बने। आलराउंडर अक्षर पटेल 26 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने जयंत यादव (6) के 70वें ओवर की आखिरी गेंद पर एजाज को कैच थमाते ही भारत की पारी घोषित कर दी। न्यूज़ीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 106 रन पर चार विकेट और रचिन रवींद्र ने 56 रन पर तीन विकेट लिए।...////...
«
मिराशाजनक प्रदर्शन रहा: लेथम
Sports
»
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय क्रिकेट टीम
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-ne-paaree-ghoshit-kee-nyoojneelaind-ko-diya-540-ka-lakshaya
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/bhaarat-ne-paaree-ghoshit-kee-nyoojneelaind-ko-diya-540-ka-lakshaya
PAGETOP:
ERROR: