भारत ने ओमान पर 2-1 से जीत के साथ शुरू किया अभियान
25-Oct-2021 06:52 PM 1234687
दुबई, 25 अक्टूबर (AGENCY) भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम ने रविवार को फुजैराह स्टेडियम में ओमान के खिलाफ 2-1 से जीत के साथ अपने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2022 क्वालीफायर अभियान की शुरुआत की। पूरे मैच में भारत का दबदबा रहा। फॉरवर्ड रहीम अली ने छठे मिनट में पहला गोल दाग कर भारत को शुरुआत में ही बढ़त दिलाई। उन्होंने ओमान के डिफेंस द्वारा की गई एक अनोखी गलती के कारण भारत के विक्रम प्रताप सिंह को मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करने का मौका नहीं गंवाया। इसके बाद अन्य फॉरवर्ड विक्रम प्रताप सिंह तोमर ने 37वें मिनट ने एक आैर गोल दाग कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इन गोलों और अच्छे बचाव के साथ 2-0 के स्कोर के साथ पहला हाफ पूरी तरह से भारत के नाम रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^