भारत में पेनांग रोड शो 2023 : एमआईसीई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए चलो पेनांग’अभियान
15-Feb-2023 06:51 PM 1234719
नयी दिल्ली, 15 फरवरी (संवाददाता) पेनांग सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ब्यूरो (पीसीईबी) देश में पेनांग रोड शो 2023 के छठे संस्करण का 13 से 20 फरवरी तक आयोजन कर रहा है। पेनांग के पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था के राज्य मंत्री योह सून हिन ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 13 से 20 फरवरी तक मुंबई (13 फरवरी), नयी दिल्ली (15 फरवरी), चेन्नई (17 फरवरी) और हैदराबाद (20 फरवरी) सहित चार अलग-अलग शहरों में ये रोड शो होंगे। भारत में एमआईसीई उद्योग के खरीदारों के साथ जुड़ने और सहयोग स्थापित करने के लिए प्रत्येक शहर में एक नेटवर्किंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^