भारत में 200 करोड़ कोविड टीका लगाने का आंकड़ा पार
17-Jul-2022 12:23 PM 1234665
नयी दिल्ली 17 जुलाई (AGENCY) भारत में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के 548 वें दिन आज रविवार को 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में 200 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दूसरा देश है। इन कोविड टीकों में कोविड का पहला, दूसरा और तीसरा टीका शामिल है। भारत ने 200 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा 18 महीनों में प्राप्त कर लिया है। देश में कोविड का पहला टीका 16 जनवरी 2021 को लगाया गया था। शुरूआत में स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को कोविड टीका दिया गया था। बाद में इसे समाज के सभी वर्गों को आयु के अनुसार उपलब्ध कराया गया। फिलहाल देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। देश में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वदेश में निर्मित कोविशील्ड और कोवैक्सिन के कोविड टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर विदेशी टीके जैसे स्पूतनिक तथा अन्य विदेशी टीके उपलब्ध हैं। देश में 18 वर्ष से कम आयु की आबादी के लिए विशेष रुप से टीके बनाए गए हैं। भारत में ये टीके उपलब्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^