भारत के लिए एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले शाहबाज बने 247वें खिलाड़ी
09-Oct-2022 05:05 PM 1234684
रांची, 09 अक्टूबर (संवाददाता) रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेले जा रहे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पदार्पण करने वाले ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भारत के लिये एकदिवसीय क्रिकेट खेलने वाले 247वें खिलाड़ी बने। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत की तरफ से खेलनेवाले पहले खिलाड़ी आबिद अली हैं। आबिद अली ने 1974 में भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गये एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में यह श्रेय हासिल किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^