Home
News Archive
भारत जोडो यात्रा का जनता पर कोई असर नही पड रहा: पूनियां
Zuber Ansari
India
18-Dec-2022 03:16 PM
1234671
अजमेर 18 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है यह भारत जोडो यात्रा नहीं वरन् .. राजस्थान को मरता छोडो यात्रा है।.. अजमेर दौरे पर आये डा पूनियां ने आज मीडिया से बातचीत में कहा भारत जोडो यात्रा का जनता पर कोई असर नही पड रहा। कांग्रेस पार्टी की दशा इसी बात से पता चलती है कि भीड जुटाने के लिये फिल्मी कलाकारों को बुलाना पडता हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सुनिधि चौहान ..चोरी चोरी दिल लिया रे..गा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ..कमल का फूल और मोदी काम ही सीएम का चेहरा होगा। ..इस पर सब एकमत हैं। उन्होंने मुुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उनके गृह जिले में 32 मौत हुई और वे अपनी सरकार के साथ जश्न मना रहे है। उन्होंने राज्य में किसानों - बेराजगारों - युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान अवसाद में हैं। भ्रष्टाचार का नंगा नाच चल रहा है। डा पूनियां जिले की केकडी विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा समापन की सार्वजनिक सभा में जाने से पहले अजमेर पहुंचे जहां भाजपाईयों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।...////...
«
गहलोत ने की एक अप्रेल से उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर 500 रूपए में देने की घोषणा
West
»
डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-jodo-yaatra-ka-janata-par-koee-asar-nahee-pad-raha-pooniyaan
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/bhaarat-jodo-yaatra-ka-janata-par-koee-asar-nahee-pad-raha-pooniyaan
PAGETOP:
ERROR: