भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की यात्रा अब सहारनपुर से होकर नहीं गुजरेगी
16-Dec-2022 06:02 PM 1234677
सहारनपुर, 16 दिसम्बर (संवाददाता) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को सहारनपुर नगर में न तो जनसमर्थन जुटा पाई और न ही पूर्व निर्धारित मार्ग से होकर मंजिल तक पहुंच पाई। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सहारनपुर जिले में कमजोर कांग्रेस संगठन को देखते हुए एलान किया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब सहारनपुर से होकर नहीं गुजरेगी। श्री खुर्शीद अचानक सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने यहां की स्थिति का जायजा लेकर एलान कर दिया कि श्री गांधी की यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब गाजियाबाद, बागपत और शामली से होकर हरियाणा के लिए निकल जाएगी। इससे सहारनपुर जनपद के लोगों की श्री गांधी की यात्रा में शामिल होने की इच्छा धरी की धरी रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^