Home
News Archive
भारत एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएं
Zuber Ansari
India
28-May-2022 11:16 AM
1234666
नयी दिल्ली, 28 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1414- खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 1674- जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1883- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म। 1908- जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1918- अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। 1923 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का जन्म। 1940- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी। 1952- यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1956- फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सौंपा। 1959- अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा। 1961- मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना। 1963- बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत। 1964- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन। 1965- धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत। 1971- तत्कालीन सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया। 1989- मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी। 1996- रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ। 1996- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1998- पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया। 2002- नेपाल में आपातकाल लगा। 2008- नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत। 2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये। 2010- पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 141 यात्रियों की मौत हुई। 2012- भारतीय राजनेता मुलायम सिंह यादव लंदन में अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार से सम्मानित। 2016- भारतीय अभिनेता सुरेश चटवाल का निधन।...////...
«
कोविड टीकाकरण में 193.28 करोड़ टीके लगे
India
»
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एक दिन के दौरे पर
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-evam-vishv-itihaas-men-28-maee-kee-pramukh-ghatanaaen
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/bhaarat-evam-vishv-itihaas-men-28-maee-kee-pramukh-ghatanaaen
PAGETOP:
ERROR: