30-Jul-2023 07:59 PM
1234656
जौनपुर, 30 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। देश में महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, किसानों की आय नहीं बढ़ी, लूट, हत्या, दुष्कर्म एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देश की जनता भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को जौनपुर के होटल रिवर व्यू में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा को दस साल जनता ने मौका दिया, लेकिन भाजपा ने बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं।...////...