भाजपा सरकारों का संकल्प अंत्योदय : शाह
24-Feb-2023 06:58 PM 1235005
सतना, 24 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि अंत्योदय भारतीय जनता पार्टी सरकारों का संकल्प है और यही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहचान है। श्री शाह मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के सतना में मां शबरी जयंती के अवसर पर आयोजित कोल महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, स्थानीय सांसद गणेश सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^