भाजपा ने संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में केवल ढिल्लों को टिकट दिया
06-Jun-2022 12:23 PM 1234660
नयी दिल्ली, 06 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने श्री ढिल्लों को संगरूर से उम्मीदवार बनाने की मंजूरी दी है। श्री भगवंत सिंह मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के कारण उनके इस्तीफे के वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह को टिकट दिया है जिन्होंने कल ही नामांकन पत्र दाखिल किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^