भाजपा की जनआक्रोश यात्रा को मिला ऐतिहासिक समर्थन-सिंह
09-Jan-2023 07:17 PM 1234672
जयपुर 09 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि राज्य में पार्टी की सम्पन्न जनआक्रोश यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है और यह जन जन की यात्रा बन गई हैं। श्री सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा को राज्य की जनता से अभूतपूर्व समर्थन मिला है। पहली बार 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई यात्रा राज्य के हर पंचायत एवं हर घर तक पहुंची और इस दौरान एक लाख 15 हजार किलोमीटर का सफर तय किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुए यह यात्रा जन जन की यात्रा बन गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^