भाजपा के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दिया
13-Jan-2022 12:58 PM 1234654
लखनऊ, 13 जनवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के इस्तीफे की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुये शिकाहाबाद सीट से विधायक डा मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में खुद को हाल ही में योगी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य काे अपना नेता बताते हुये पार्टी पर दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को उनकी तरफ से 11 जनवरी की इस्तीफा भेजा गया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को मौर्य ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद गुरुवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी सरकार से इस्तीफा दे दिया। इस बीच मार्य समर्थक कुछ अन्य विधायकों ने भी भाजपा से खुद को अलग कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^