भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौती में परिणाम देने में सक्षम : राकेश त्रिवेदी
16-Oct-2023 06:47 PM 1234662
जौनपुर, 16 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोमवार को जिला पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में वोटर चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डाॅ राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु एवं लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू की गई। बैठक में वोटर चेतना महाअभियान के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करके मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में जुटने के लिए माइक्रोप्लानिंग साझा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^