बसपा ने उप्र में चुनाव के लिये छह प्रत्याशियों की सूची जारी की
27-Jan-2022 12:37 PM 1234721
लखनऊ, 27 जनवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिये जारी सूची में बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर बसपा ने मूलचंद्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मुरादाबाद जिले की कन्दरकी सीट पर मुहम्मद रिजवान बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा ने बरेली जिले नवाबगंज सीट पर यूसुफ खान को, फरीदपुर (सु) सीट पर शालिनी सिंह को और बरेली सीट पर ब्रह्मानंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले ददरौल सीट पर चंद्रकेतु मौर्य बसपा के उम्मीदवार होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^