ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 71 नए मामले सामने आए
31-May-2022 08:34 AM 1234694
लंदन, 31 मई (वार्ता/स्पूतनिक) ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने देश में मंकीपॉक्स के 71 नए मामलों का पता लगाया है। ये सभी मामले इंग्लैंड से सामने आए हैं, जिसके बाद ब्रिटेन में सात मई से अभी तक कुल मामलों की संख्या 179 हो गयी। इससे पहले देश की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा था कि नए मामलों के बावजूद नागरिकों के लिए जोखिम कम बना हुआ है। हालांकि, एजेंसी ने मामलों के संपर्क में आने वालों को 21 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^