ब्रिटेन के प्लायमाउथ में गोलीबारी, छह की मौत
13-Aug-2021 11:14 AM 1234755
लंदन 13 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में प्लायमाउथ में गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हो गयी। डेवोन और कॉर्नवाल पुलिस ने ट्वीट की जानकारी दी कि प्लायमाउथ के कीहम इलाके में गुरुवार की शाम एक गोलीबारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गोली लगने से घायल एक अन्य महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि गोलीबारी में एक संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। पुलिस के मुताबिक यह आतंकवादी हमला नहीं है। ब्रिटिश गृह सचिव प्रीति पटेल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा , “ प्लायमाउथ की घटना हतप्रभ कर देने वाली है। पीड़ितों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^