Home
News Archive
ब्राजील में बारिश से मची तबाही, 185 लोगों की मौत
Zuber Ansari
India
23-Feb-2022 08:51 AM
1234742
ब्रासीलिया, 23 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग ने कहा, भारी बारिश और भूस्खलन की एक नई आशंका के बीच 400 से अधिक बचावकर्मियों को मंगलवार अपना बचाव अभियान स्थगित करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अभी भी 85 लोग लापता हैं। रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा कि 15 फरवरी को सन् 1932 के बाद से सबसे भारी बारिश हुई। मंगलवार को यहां दुकानें फिर से खुलने लगी हैं, लोगों ने भी शहर में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया है। कचरा संग्रहण कंपनी के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ से उत्पन्न लगभग 620 टन मिट्टी और मलबे को अब तक हटाया जा चुका है।...////...
«
यूक्रेन रूस से बातचीत के लिए तैयार : जेलेन्सकी
World
»
रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय संघ
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
baraajeel-men-baarish-se-machee-tabaahee-185-logon-kee-mauta
/baraajeel-men-baarish-se-machee-tabaahee-185-logon-kee-mauta
ब्राजील में बारिश से मची तबाही, 185 लोगों की मौत
ASPX: POST