ब्राजील में बाढ़ के कारण तीन की मौत, कई लापता
17-Jun-2023 09:33 AM 1234681
ब्रासीलिया 17 जून (संवाददाता) ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बाढ़ के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लापता हैं। ब्राजील की मीडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण शुक्रवार को रियो ग्रांडे डो सुल में कम से कम 16 नगर पालिकाएं बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुईं। जी1 समाचार पोर्टल ने शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांड डो सुल में लगभग 350,000 घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं है और कई नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं, 20 से अधिक नगर पालिकाओं में स्कूल कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^