बलात्कारियों की रिहाई की वजह बताए सरकार : राहुल-प्रियंका
25-Aug-2022 01:16 PM 1234720
नयी दिल्ली 25 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुजरात में सजा प्राप्त 11 बलात्कारियों को रिहा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को आड़े हाथों लिया और बिलकिस बानो को न्याय देने की मांग की है। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ ‘बेटी बचाओ’ जैसे खोखले नारे देने वाले, बलात्कारियों को बचा रहे हैं। आज सवाल देश की महिलाओं के सम्मान और हक़ का है। बिलकिस बानो को न्याय दो।” श्रीमती वाड्रा ने कहा , “ बलात्कार की सजा पा चुके 11 लोगों की रिहाई, कैमरे पर उनके स्वागत- समर्थन में बयानबाजी पर चुप्पी साधकर सरकार ने अपनी लकीर खींच दी है। लेकिन देश की महिलाओं को संविधान से आस है। संविधान अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को भी न्याय के लिए संघर्ष का साहस देता है। बिल्किस बानो को न्याय दो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^