आगरा, 04 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले की बाह तहसील के एक गांव में बारिश के कारण शुक्रवार तड़के एक जर्जर हवेली ढ़ह गई। इसकी चपेट में दो और मकान आ गये तथा मलबे में पांच लोग दब गए। इनमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाह तहसील के गांव उमरैठा गांव में करीब 300 साल पुरानी हवेली थी। हवेली खंडहर थी। इसमें कई वर्षों से कोई नहीं रहता था। गुरुवार रात को तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हवेली के बराबर में दो मकान बने थे। मकान भी चपेट में आ गए। मकानों में रहने वाले लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई।...////...