अयोध्या, 30 मार्च (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या नगरी में आज रामनवमी के दिन बारह बजते ही पूरा वातावरण राममय हो गया। ”भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी” से पूरी अयोध्या गुंजायमान हो उठा। यहां के मठ-मंदिरों में घंटे घडिय़ालों और शंख की करतल ध्वनि के बीच अभिजीत मुहूर्त में रामलला का प्रतीकात्मक जन्म मनाया गया। चारों ओर हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। अपने आराध्य के जन्मोत्सव पर भक्तगण खुशी से झूमने लगे।...////...