अर्जुन बबुता और तिलोत्तमा सेन को पेरिस ओलंपिक का कोटा
27-Oct-2023 04:59 PM 1234713
चांगवोन 27 अक्टूबर (संवाददाता) अर्जुन बाबूता और तिलोत्तमा सेन ने शुक्रवार को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 में पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर भारत के लिए दो और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। भारत ने अब तक निशानेबाजी में 10 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिए हैं, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में प्रति जेंडर दो कोटा भी शामिल है। पुरुष एयर राइफल में रुद्राक्ष पाटिल और महिला एयर राइफल में मेहुली घोष ने पहले पेरिस 2024 कोटा प्राप्त किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^