अंत में पारी में तेजी लाने और अतिरिक्त बनाने में विफल रहे : धोनी
05-Oct-2021 06:28 PM 1234693
दुबई, 05 अक्टूबर (AGENCY) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कड़े आईपीएल मुकाबले में हार के बाद कहा कि बल्लेबाज 150 के स्कोर के करीब पहुंचना चाह रहे थे। कुछ विकेट गंवाने के बाद 15-16वें ओवर के बीच हमारे पास कुछ अतिरिक्त बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन हम पारी में तेजी लाने में विफल रहे। धोनी ने मैच के बाद कहा, “ मेरे मुताबिक यह मुश्किल पिच थी। 150 के करीब पहुंचना अच्छा स्कोर होता। यह दो गति वाला विकेट था। ऐसा नहीं है कि यह बहुत धीमा हो गया है। सिर्फ आप इस पर अपने शॉट नहीं खेल सकते और इस चीज का सामना दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी किया। लंबे कद के गेंदबाजों को गेंद के साथ हलचल मिल रही थी और इससे खेल को अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास बहुत अच्छा था। हमारे लिए महत्वपूर्ण था कि हम एक से छह ओवर के पहले पावरप्ले में सामने वाली टीम को ज्यादा रन न दें, लेकिन हमारी गेंदबाजी के पहले छह ओवर काफी महंगे रहे। पर जब क्वालिटी खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हों तो ऐसा हो सकता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^