अमेरिका ने सभी अफगानिस्तानी कर्मचारियों को काबुल से सुरक्षित निकाला
30-Aug-2021 08:28 AM 1234732
वाशिंगटन, 30 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अपने दूतावास से सभी स्थानीय अफगानिस्तानी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है। एबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक कुल 2,800 अफगानिस्तानी काबुल हवाई अड्डे से अमेरिका रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राजनयिक कर्मचारी अभी भी अफगानिस्तान से निकलने की प्रक्रिया में हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की योजना है कि मंगलवार (31 अगस्त) तक अफगानिस्तान से अमेरिकी राजदूत सहित सभी राजनयिक कर्मचारियों को निकाल लिया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^