सैन फ्रांसिस्को, 08 अगस्त (संवाददाता) अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को प्रांत के सैन जोस में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी गयी है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया था कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक किशोर और उसकी परदादी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस को सैन जोस से दो शव बरामद हुए है। मृतकों के बारे में अभी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुयी है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक चाकू मारकर 24 लोगों की हत्या की जा चुकी है।...////...